बुलंदशहर/खुर्जा / १८ मार्च २०२६ : आज सुबह बुलंदशहर के खुर्जा थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब एक रोड के निर्माण में लगा रोड़ी से लदा ट्रक पलट गया और बराबर में सो रहे चार मजदुर उसके नीचे दब गए , जिसमें दबने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी और दो को वह उपस्थित लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद निकल लिया !


मृतकों के मृत्यु से पहले पुराने के छाया चित्र
बता दें की खुर्जा क्षेत्र के खबरा रोड पर मुबारकपुर गांव में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था जहां पर सुबह सुबह रोड़ी लेकर पहुंचे डम्फर को खलाते समय एक तरफ की कमानी टूट गयी जिससे पूरा वजन एक तरफ आज्ञा और ट्रक का संतुलन बिगड़ गया जिससे वह पलट गया और सुबह का जल्दी का समय होने के करना वही बराबर में सो रहे चार मजदुर उसके नीचे दब गए पुलिस क्षेत्राधिकारी खुर्जा शोभित कुमार अत्री के अनुशार ट्रक के नीचे दबे चारो मजदूरों को निकल लिया लेकिन दो मजदूरों की मौत हो गयी और दो सकुशल हैं ! मृतकों की पहचान राकेश (३०) पुत्र राजेंद्र व पवन (३५) पुत्र बनवारी लाल निवासी थाना डिबाई के गांव रहीम कोट के रूप में हुई है पुलिस ने दो अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है ! बता दें की कामगार ये सभी मजदुर एक ही गांव के है जो सड़क के नइर्मान में कार्यरत थे। पुलिस द्वार आगे की कार्यवाही की जारी है !
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












