उत्तर प्रदेश : 18 / मार्च / 2026 : उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि कल से पूरे उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की संभावना है। कई जिलों में आंधी की रफ्तार 40–60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे तथा रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। संवेदनशील इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों। किसानों को भी फसल की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने की सलाह दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत कार्य शुरू करने को कहा गया है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












