Home » बुलंदशहर » खुर्जा नगर पालिका में भाकियू का हंगामा, ईओ और किसान आमने-सामने

खुर्जा नगर पालिका में भाकियू का हंगामा, ईओ और किसान आमने-सामने

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 18 / मार्च / 2026 :  खुर्जा नगर पालिका परिसर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार और पार्किंग विवाद को लेकर जोरदार हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और किसान नेताओं तथा नगर पालिका प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बताया जा रहा है कि भाकियू (चढ़ूनी) के प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह डागर की गाड़ी खड़ी करने को लेकर कर्मचारियों से विवाद शुरू हुआ। सूबे सिंह डागर ने आरोप लगाया कि अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने उनकी गाड़ी को लेकर ‘बम’ जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे उनका अपमान हुआ।

डागर ने कहा, “मैं फौजी हूँ, हमें आतंकवादी की तरह पेश किया जा रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार व्याप्त है और उचित पार्किंग व्यवस्था नहीं है। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, वे पालिका परिसर में ही गाड़ी खड़ी रखेंगे। वहीं अधिशासी अधिकारी अनवर हुसैन ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बिना अनुमति वाहन खड़ा करना सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल सुरक्षा संबंधी चिंता व्यक्त की थी, किसी का अपमान करने का उद्देश्य नहीं था।

घटना के बाद सूबे सिंह डागर के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और “आर-पार की लड़ाई” लड़ी जाएगी। मौके पर स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment