Home » बुलंदशहर » घटिया निर्माण से गिरी पंचायत घर की दीवार, ग्रामीणों का हंगामा , ठेकेदार पर गंभीर आरोप

घटिया निर्माण से गिरी पंचायत घर की दीवार, ग्रामीणों का हंगामा , ठेकेदार पर गंभीर आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 19 / मार्च / 2026 :  अगौता विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मीरपुर के गांव रायपुर कतौरी में पंचायत घर की बाउंड्री वाॅल के हो रहे निर्माण कार्य में ठेकेदार पर घटिया सामग्री लगाकर काम करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। ग्रामींणों का कहना है कि ठेकेदार से बार-बार कहने के बावजूद निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। बीती रात आई हल्की आंधी बारिश में खेत की तरफ हो रही नौं इंच की बाउंड्री वॉल धड़ाम से गिर गई, गनीमत रही कि इसके नीचे आकर किसी को कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ, क्योकि तब रात्रि का समय था। वहीं मेन सड़क की तरफ 4 इंची की दीवार का निर्माण हो रहा है जिसमें बहुत घटिया सामग्री लगाई जा रही है ग्रामीणों को अंदेशा है कि स्कूल में पढने वाले बच्चों व इस रास्ते पर आवागमन करने वाले ग्रामीणों के साथ कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

 

इसको लेकर ग्रामीण काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं उनका कहना है कि बार-बार ठेकेदार से कहने के बावजूद अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं इनके द्वारा कराये जा रहे कार्यों मे अनियमितता की वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अगर ऐसा हुआ इसकी जबाबदेही किसकी होगी। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि अगर कार्यो को गुणवत्ता पूर्वक नही किया गया तो ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय या जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। वहीं इस संबंध में कार्य करा रहे ठेकेदार का कहना है कि ये दीवार अज्ञात लोगों ने जानबूझकर गिराई है इस मामले में शिकायद दर्ज कराके उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी। घटना की सूचना पाकर ग्राम पंचायत सचिव रूपेन्द्र शिशोदिया ने भी निरीक्षण किया। फोन पर हुई बातचीत के अनुसार अगौता सहायक विकास अधिकारी का कहना है कि मामला संज्ञान में है मामले में जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने में इश्त्याक मास्टर, सचिन कुमार,शराफत खां, सनोवर अली, इंतजार अली, कलवा डीलर, हसरत खां, जुल्फेकार खां, नीटू, किरन, सावित्री, महेशवती, सूपन, भूरी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment