Home » उत्तर प्रदेश » गोरखपुर में महिला का सनसनीखेज आरोप: “माफिया से जान का खतरा, सुरक्षा की गुहार”

गोरखपुर में महिला का सनसनीखेज आरोप: “माफिया से जान का खतरा, सुरक्षा की गुहार”

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर : 27/ अप्रैल / 2026 :  जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़ित महिला ने स्थानीय माफिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी जान को खतरा बताया है। बिछिया जंगल तुलसीराम, राहुल नगर निवासी स्नेह लता (पुत्री स्वर्गीय कन्हैया लाल) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह कई वर्षों से प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगा रही हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़िता के अनुसार, उनके पिता स्वर्गीय कन्हैया लाल की वर्ष 2010 में जमीनी विवाद के चलते हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है और मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन अब तक गवाही की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
महिला का आरोप है कि नामजद आरोपी लगातार उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी कभी भी उनके घर आ जाते हैं, धमकी देते हैं और सुलह करने के लिए पैसों का लालच भी देते हैं। पीड़िता का कहना है कि यदि समझौता नहीं किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

स्नेह लता ने जिलाधिकारी को असलहा लाइसेंस के लिए भी आवेदन दिया है, लेकिन उस पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि उनके या उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

गौरतलब है कि गोरखपुर में जमीन विवाद से जुड़े मामलों में लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन पर रोक लगाने की चुनौती प्रशासन के सामने बनी हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment