Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में किसानों की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन, 4 मई को पैदल मार्च की चेतावनी

बुलंदशहर में किसानों की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन, 4 मई को पैदल मार्च की चेतावनी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 28 / अप्रैल / 2026 :  भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नेतृत्व में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी बुलंदशहर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी की अध्यक्षता तथा जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू व युवा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र आर्य के नेतृत्व में दिया गया।

ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित था, जिसे जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

किसानों की प्रमुख मांगों  में  – ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर उचित रास्ते, अंडरपास व सर्विस रोड की व्यवस्था और उचित मुआवजा , हाईवे से प्रभावित गांवों के सर्किल रेट में वृद्धि , अघोषित बिजली कटौती बंद कर 18 घंटे बिजली आपूर्ति , स्मार्ट मीटर हटाने व ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने की मांग , प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस व किताबों पर रोक , जिला अस्पताल में मरीजों के शोषण व दलाली पर कार्रवाई, गेहूं खरीद केंद्रों पर सही तौल व सभी किसानों से खरीद सुनिश्चित करना , गांवों में खराब पेयजल की जांच और समाधान , जिला जेल में अवैध वसूली बंद करना , राहवीर योजना को तत्काल लागू करना , गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक , अनाज मंडी में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं , बिना एनओसी चल रही फैक्ट्रियों व अवैध खनन पर कार्रवाई  शामिल है।

किसानों ने आरोप लगाया कि इन मांगों को पहले भी कई बार उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने स्पष्ट किया कि यदि 4 मई 2026 तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो अनाज मंडी से जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस मौके पर याकूबपुर, धतूरी, बैलोठ, घूमरावाली, बनवारीपुर और एमनपुर सहित कई गांवों के किसान व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। “जय जवान, जय किसान” और संगठन के नेताओं के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment