खुर्जा : 28 / अप्रैल / 2026 : खुर्जा में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर केस के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए खुर्जा कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक प्रेम चंद शर्मा को पद से हटा दिया है।
उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह अब रामफल सिंह को खुर्जा नगर कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई खुर्जा क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था पर कमजोर निगरानी को देखते हुए की गई है। ट्रिपल मर्डर की घटना के बाद से ही पुलिस विभाग पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था।
प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












