नई दिल्ली : 27 / जुलाई / 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर बल के सभी जवानों और कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ ने अपने साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने से लेकर कठिन परिस्थितियों में नागरिकों की सेवा तक, सीआरपीएफ के जवानों ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने माओवाद के खिलाफ लड़ाई में सीआरपीएफ के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से अनेक क्षेत्रों में शांति और विकास को बढ़ावा मिला है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












