बुलंदशहर : 29 / जुलाई / 2026 : बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव आंचरु कला में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को घर से दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर युवक के शव को बाहर निकाला गया।
आशंका जताई जा रही है कि युवक ने कई दिन पहले फांसी लगाई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












