सिकंदराबाद : 29 / जुलाई / 2026 : बुलंदशहर के सिकंदराबाद में मामूली विवाद के बाद एक दबंग युवक द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना सिकंदराबाद के चट्टू चौराहे की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित और आरोपी एक ही मोहल्ले के निवासी हैं। किसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी ने युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












