Home » बुलंदशहर » श्रीरामलीला कमेटी का गठन, आशीष गोयल बने प्रधान

श्रीरामलीला कमेटी का गठन, आशीष गोयल बने प्रधान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 28 / जुलाई / 2026 :  खुर्जा  क्षेत्र में आयोजित होने वाली श्रीरामलीला को लेकर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी रामलीला के आयोजन की तैयारियों और कार्यप्रणाली पर चर्चा करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से आशीष गोयल को कमेटी का प्रधान चुना गया।

कमेटी के संरक्षक अखिलेश जटिया के मार्गदर्शन में गठित कार्यकारिणी में राजीव बंसल और विशाल वाधवा को उपप्रधान, दीपक गर्ग को जनरल मैनेजर, डॉ. सुधांशु दत्त शर्मा और उमाशंकर अग्रवाल को मैनेजर, पुनीत साहनी (विक्की) को महामंत्री, सचित गोविल और रवि अग्रवाल को मंत्री तथा सचिन बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा संदीप मित्तल को लीला इंचार्ज, अशोक पालीवाल को मंदिर इंचार्ज, अरुण कुमार गर्ग को सह-मंदिर इंचार्ज, अशोक कुमार को कस्टोडियन और विकास वर्मा को बाड़ा इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में शिव कंसल, भगवत पोद्दार, प्रेम प्रकाश अरोरा, नवीन कुमार, अजय शर्मा, भारत भूषण शर्मा, शशिकांत आर्य, संजय कुमार भगत और विकास गोयल को शामिल किया गया।

कमेटी के गठन के बाद बैठक में आगामी श्रीरामलीला के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रामलीला को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment