Home » बुलंदशहर » महाराजा अग्रसेन स्कूल खुर्जा में हुआ वृक्षारोपण, बच्चों ने लिया हरियाली का संकल्प

महाराजा अग्रसेन स्कूल खुर्जा में हुआ वृक्षारोपण, बच्चों ने लिया हरियाली का संकल्प

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 29 / जुलाई / 2026 :   पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से *महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, खुर्जा के प्रथम परिसर में बुधवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष जितेंद्र कुमार बंसल, उपाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, प्रबंधक कपिल अग्रवाल, उप-प्रबंधक सचिन बंसल, कोषाध्यक्ष डॉ. वकुल तायल और प्रधानाचार्य नरेंद्र मित्तल ने पौधे लगाकर किया।

इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी उत्साह से फलदार व छायादार पौधे लगाए। प्रबंधक कपिल अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष जीवन के आधार हैं और हर छात्र को पौधों की देखभाल करनी चाहिए। प्रधानाचार्य नरेंद्र मित्तल ने कहा कि प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की समस्या का समाधान अधिक वृक्षारोपण से ही संभव है।

सामाजिक विज्ञान विभागाध्यक्ष  पवन कुमारका कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रकृति प्रेम की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment