बुलंदशहर : 29 / जुलाई / 2026 : ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव दस्तूरा में अज्ञात चोरों ने कई किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ट्यूबवेलों के ताले और दीवार तोड़कर स्टार्टर, केबल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी किसान हरिश्चंद्र पुत्र अमीचंद, जगबीर पुत्र श्याम सिंह, रघुराज पुत्र छिद्दा सिंह और श्याम सुंदर पुत्र खेमा की ट्यूबवेलों में चोरी की घटना सामने आई है। सुबह जब किसान जंगल में अपने खेतों पर पहुंचे तो ट्यूबवेलों के ताले और दीवारें टूटी हुई मिलीं। अंदर जाकर देखा तो स्टार्टर, केबल और अन्य सामान गायब था।
किसानों ने मामले की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। इसके साथ ही थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। किसानों का आरोप है कि इससे पहले भी कई बार उनकी ट्यूबवेलों के ताले तोड़कर सामान चोरी किया जा चुका है। किसानों ने पुलिस से चोरों का पता लगाकर कार्रवाई करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












