बुलंदशहर : 4 / अगस्त / 2026 : चोला थाना क्षेत्र के गांव आलियाबाद में मंगलवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 28 वर्षीय युवक का शव उसके घर के अंदर पंखे के कुंडे से लटका मिला। मृतक की पहचान राहुल पुत्र धर्मवीर के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक के घर से काफी तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां राहुल का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक की पत्नी पिछले करीब दो महीने से अपने मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि राहुल उसे वापस लाने भी गया था, लेकिन वह नहीं लौटी। इसके बाद से राहुल मानसिक तनाव में रहने की बात भी ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। मृतक के माता-पिता गांव में ही बड़े बेटे सुधीर के साथ दूसरे मकान में रहते हैं।
थाना प्रभारी बलराम सिंह सेंगर ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












