Home » बुलंदशहर » शराब के विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

शराब के विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 3 / अगस्त / 2026 :  अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में घायल 40 वर्षीय धर्मपाल की इलाज के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बादशाह को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, चार दिन पहले धर्मपाल और बादशाह के बीच शराब को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हो गई। इसी दौरान धर्मपाल जमीन पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर अहमदगढ़ पुलिस ने आरोपी बादशाह को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
चूंकि मामला दो समुदायों से जुड़ा बताया जा रहा है, इसलिए एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्षेत्राधिकारी खुर्जा और क्षेत्राधिकारी शिकारपुर ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी में धर्मपाल का अंतिम संस्कार कराया गया। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment