प्रयागराज/झांसी : 6 / अगस्त / 2026 : प्रयागराज से झांसी जेल जा रही एक कार गुरुवार को हाईवे पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे। इसी दौरान झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में आग लग गई और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जबकि पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












