बुलंदशहर : 6 / अगस्त / 2026 : खुर्जा में आयोजित भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार को चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि यदि किसानों की जायज़ मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन शुरू करेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों को संगठित करने का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी आंदोलन पूरी तरह किसानों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान पर केंद्रित रहेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और भाकियू (चढ़ूनी) के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने किसानों के हितों के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












