Home » बुलंदशहर » अनूपशहर में भाकियू महाशक्ति की पंचायत, किसानों की समस्याओं पर जल्द आंदोलन की चेतावनी

अनूपशहर में भाकियू महाशक्ति की पंचायत, किसानों की समस्याओं पर जल्द आंदोलन की चेतावनी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 7 / अगस्त / 2026 :  अनूपशहर की भारद्वाज कॉलोनी में भाकियू महाशक्ति की एक पंचायत का आयोजन राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. जगत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में किया गया। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में क्षेत्र की जर्जर एवं टूटी सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने जल्द से जल्द सड़कों का निर्माण कराने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा बिजली विभाग की कार्यशैली और अनियमितताओं को लेकर भी किसानों ने नाराजगी जताई।

इस दौरान भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए ठाकुर भगवान सिंह चौहान (पूर्व प्रधान, गरहरा) को जिला प्रभारी मनोनीत किया। वहीं जिला अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिरोही के नेतृत्व में मदन ठाकुर को नगर महासचिव, दुष्यंत शर्मा को नगर महामंत्री, राहुल तिवारी को नगर सचिव, सिंह राज सिंह को ब्लॉक संरक्षक, शिवानी को नगर सचिव (महिला मोर्चा), सीमा को नगर संयोजक (महिला मोर्चा), सत्यवीर को नगर सह संयोजक तथा सुशील को नगर संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पंचायत में जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि जयकरण, कैप्टन चौधरी विक्रम सिंह, बंटी सिंह लोधी, डेनपाल सिंह, ठाकुर सुनील सिंह, राजकुमार सिरोही, यशपाल सिंह, ठाकुर प्रेमपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह (प्रधानाचार्य) सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment