Home » बुलंदशहर » संदिग्ध परिस्थितियों में गौवंश की मौत, पुलिस ने जांच शुरू कर कराया अंतिम संस्कार

संदिग्ध परिस्थितियों में गौवंश की मौत, पुलिस ने जांच शुरू कर कराया अंतिम संस्कार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 7 / अगस्त / 2026 :  शिकारपुर नगर के मोहल्ला लाल दरवाजा में शुक्रवार को एक गौवंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवक शिवम शिकारपुरिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई, लेकिन प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका।

मामले की सूचना तत्काल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, कस्बा इंचार्ज जितेंद्र कुमार देशवाल, एसआई गौरव कुमार एवं एसआई कर्णवीर सिंह को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम झमाझम बारिश के बीच मौके पर पहुंची और गौ सेवकों के साथ मिलकर क्षेत्र में छानबीन करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

बारिश के बावजूद पुलिस प्रशासन और गौ सेवकों ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नगर पालिका की टीम को बुलाया। जेसीबी मशीन की सहायता से गौवंश का पूरे सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार कराया गया।

पुलिस ने बताया कि गौवंश की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर पुलिस बल, नगर पालिका की टीम और गौ सेवक मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment