Home » बुलंदशहर » जलभराव की सूचना पर मौके पर पहुंचीं ईओ, लापरवाही पर कर्मचारियों को लगाई फटकार

जलभराव की सूचना पर मौके पर पहुंचीं ईओ, लापरवाही पर कर्मचारियों को लगाई फटकार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 7 / अगस्त / 2026 : बुलंदशहर जिले के शिकारपुर नगर के पैठ चौराहे से बर्फ चौराहे तक सड़क पर हुए भारी जलभराव की सूचना मिलते ही नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह पालिका टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान ईओ ने जमादार और सफाई निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल जल निकासी के निर्देश दिए। इसके बाद पालिका कर्मियों ने नाले-नालियों की सफाई शुरू कर सड़क पर भरे पानी को निकालने का कार्य कराया। त्वरित कार्रवाई से जल निकासी सुचारु हुई और राहगीरों व स्थानीय दुकानदारों को राहत मिली।

अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि नगर में जलभराव या सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment