Home » बुलंदशहर » जनसंपर्क अभियान के बीच हरिद्वार से कांवड़ यात्रा पर निकले सपा के संभावित प्रत्याशी हरेन्द्र चौधरी

जनसंपर्क अभियान के बीच हरिद्वार से कांवड़ यात्रा पर निकले सपा के संभावित प्रत्याशी हरेन्द्र चौधरी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 7 / अगस्त / 2026 :  समाजवादी पार्टी के संभावित विधायक प्रत्याशी हरेन्द्र चौधरी इन दिनों क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं। अभियान के दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास के लिए अपने संकल्प को दोहराया।

इसी क्रम में हरेन्द्र चौधरी ने शिकारपुर की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना के साथ हरिद्वार से पैदल कांवड़ यात्रा शुरू की है। वे हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए बराराऊ महादेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे।

जनसंपर्क के दौरान हरेन्द्र चौधरी ने कहा कि शिकारपुर का सर्वांगीण विकास और जनता की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

उनकी कांवड़ यात्रा और जनसंपर्क अभियान को लेकर क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा उनका स्वागत भी किया जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment