Home » बुलंदशहर » शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में जुटी श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज समिति

शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में जुटी श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज समिति

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 12 / अगस्त / 2026 :   श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज समिति (रजिस्टर्ड), खुर्जा की ओर से वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर में 12वें विशाल श्री शिव कांवड़ सेवा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में दूर-दराज से आने वाले कांवड़ियों के लिए विश्राम, स्नान, चिकित्सा, आवश्यक दवाइयां, अल्पाहार और भोजन-प्रसादी समेत विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था की गई।

समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे सेवाभाव के साथ शिवभक्तों की सेवा में जुटे रहे। कैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ‘कांटे वाले’ ने समिति के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि समिति पिछले 11 वर्षों से लगातार कांवड़ियों की सेवा करती आ रही है और इस वर्ष 12वें सेवा कैंप का आयोजन किया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराना धार्मिक आस्था के साथ-साथ मानवीय सेवा का भी कार्य है। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही सच्ची सेवा है और शिवभक्तों की सेवा भगवान भोलेनाथ की सेवा के समान है।

सेवा कैंप के आयोजन में हैप्पी वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, विकास वर्मा, शेखर वर्मा, गिरीश सोनी, हरीश वर्मा, मोहनलाल वर्मा, चंद्रप्रकाश वर्मा, अजय कौशल, सरिता गुप्ता, नवीन वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, राजकुमार वर्मा, रामकिशन वर्मा, दिनेश वर्मा, प्रमोद वर्मा, रिंपी वर्मा, बिट्टू वर्मा, बसु वर्मा, डीसी गुप्ता ‘कांटे वाले’ और मोहित वर्मा सहित अनेक समाजसेवियों का सहयोग रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment