जहांगीराबाद : 13 / अगस्त / 2026 : रघुवर दयाल प्रभु दयाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को ब्रह्माकुमारीज संस्था की नगर इकाई की ओर से छात्राओं के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसमें ‘शांतिमय विश्व की पुनर्स्थापना और नशामुक्त भारत’ विषय पर छात्राओं को जागरूक किया गया।

संस्था से पहुंचीं बहन मंजू और बहन किरन ने छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य ‘स्वयं परिवर्तन से विश्व परिवर्तन’ है। व्यक्ति अपने व्यवहार, जीवनशैली और आचार-विचार में सकारात्मक बदलाव लाकर समाज में भी परिवर्तन ला सकता है।
उन्होंने सहज राजयोग के माध्यम से आंतरिक शक्तियों को जागृत करने और उन्हें जीवन में धारण करने की जानकारी दी।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शीनू चौधरी ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था ‘एक विश्व, एक परिवार’ की विचारधारा को बढ़ावा दे रही है। करीब 10 करोड़ भारतीयों को नशामुक्त करने का अभियान समाजहित में महत्वपूर्ण कदम है।
प्रबंधक गिरीश गर्ग, निदेशक शरद अग्रवाल, संयोजक कुलदीप गर्ग और हर्ष अग्रवाल ने मानव कल्याण के लिए इस प्रकार के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का आयोजन सोनल भारद्वाज और मोनालिसा चौधरी ने किया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










