Home » बुलंदशहर » कुत्ते के काटने की शिकायत पर बवाल, दो भाइयों से मारपीट; पिता-पुत्र पर केस दर्ज

कुत्ते के काटने की शिकायत पर बवाल, दो भाइयों से मारपीट; पिता-पुत्र पर केस दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 13 / अगस्त / 2026 :  जहांगीराबाद नगर के मोहल्ला रोगनग्रान में कुत्ते के काटने की शिकायत को लेकर विवाद हो गया। शिकायत करने पहुंचे दो भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार घटना नौ अगस्त की शाम करीब चार बजे की है। अंशुल ठाकुर के घर रिश्तेदार के बच्चे को मोहल्ले के राहुल के कुत्ते ने काट लिया था। बच्चे को कुत्ते के काटने की शिकायत करने अंशुल राहुल के घर पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान राहुल और उसके बेटे ने अंशुल व उसके भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट में दोनों भाइयों के शरीर पर अंदरूनी और बाहरी चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष की ओर से उन्हें अब भी धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीओ अनूपशहर भरत सोनकर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment