Home » उत्तर प्रदेश » महेश राना उर्फ कालू ठाकुर बने विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष

महेश राना उर्फ कालू ठाकुर बने विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गौतमबुद्ध नगर : 14 / अगस्त / 2026 :  ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव सुबरा निवासी महेश राना उर्फ कालू ठाकुर को विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ का गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन की ओर से मिली नई जिम्मेदारी के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेश राना उर्फ कालू ठाकुर ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संगठन की मर्यादा के अनुरूप निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

महेश राना ने कहा कि वह संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गौरक्षा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वह अपने दायित्व का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा, “गौ माता की सेवा और संगठन के प्रति समर्पण ही मेरी प्राथमिकता रहेगी।” इस अवसर पर उन्होंने “जय गौ माता, जय श्री राम” का उद्घोष भी किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment