Home » बुलंदशहर » ककोड़ में हरियाली तीज और तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

ककोड़ में हरियाली तीज और तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़ : 14 / अगस्त / 2026 :   केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में 14 अगस्त को हरियाली तीज एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।

हरियाली तीज के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस, लोकगीत, लोकनृत्य और रक्षाबंधन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र ने की, जबकि मुख्य वक्ता आचार्या मधु शर्मा रहीं। कार्यक्रम का संचालन आचार्या सोनिया गोस्वामी ने किया।

विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीकृष्ण शर्मा के नेतृत्व में करीब 90 स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

इसके साथ ही विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। रैली को थाना ककोड़ के थानाध्यक्ष सुदेश कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के समस्त आचार्य एवं आचार्या भी शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान ककोड़ नगर की गलियों में देशभक्ति गीतों और नारों की गूंज सुनाई दी।विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान थाना ककोड़ में तैनात पुलिसकर्मियों का भी सहयोग रहा।

विद्यालय अध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रबंधक जगदीश प्रसाद ढोंडियाल, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंघल, सह व्यवस्थापक कालीचरण एवं अध्यापिका सरोज मिश्रा ने तिरंगा यात्रा की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment