Home » अयोध्या » लोकार्पण के बाद भी सीएचसी के नए भवन पर लटका ताला

लोकार्पण के बाद भी सीएचसी के नए भवन पर लटका ताला

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मिल्कीपुर, अयोध्या  : 2 / अक्टूबर / 2026 :   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मिल्कीपुर परिसर में मरीजों की सुविधाओं के लिए करीब 20 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए नवनिर्मित भवन का लोकार्पण होने के बावजूद उसका उपयोग शुरू नहीं हो सका है। भवन के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने से पर्ची काउंटर, कैंटीन और दवा वितरण कक्ष की सुविधाएं अभी मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, क्रिटिकल ग्रांट्स योजना के तहत सीएचसी परिसर में इस भवन का निर्माण प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), अयोध्या द्वारा कराया गया। निर्माण कार्य फरवरी में शुरू हुआ था और जून में पूरा होने के बाद 9 जुलाई को विधायक चंद्रभानु पासवान ने भवन का लोकार्पण किया था। इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधारोपण भी किया था।

लोकार्पण के बाद लोगों को उम्मीद थी कि भवन में संचालित होने वाली सुविधाएं जल्द शुरू हो जाएंगी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी भवन बंद पड़ा है। ऐसे में सीएचसी आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि जब भवन का निर्माण मरीजों की सुविधा के लिए कराया गया है तो उसका उपयोग जल्द शुरू होना चाहिए।

सीएचसी अधीक्षक आनंद सिन्हा ने बताया कि लोकार्पण के बाद अभी तक ठेकेदार की ओर से भवन का हैंडओवर नहीं किया गया है। हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही भवन का उपयोग शुरू किया जा सकेगा।
अब सवाल यह है कि लोकार्पण के बाद भी भवन को मरीजों के लिए कब तक खोला जाएगा और पर्ची काउंटर, कैंटीन व दवा वितरण जैसी सुविधाएं कब से शुरू होंगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment