Home » बुलंदशहर » कॉमर्स और कृषि विषय में प्रवेश न मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज गेट पर की नारेबाजी

कॉमर्स और कृषि विषय में प्रवेश न मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज गेट पर की नारेबाजी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  : 13 / मई / 2026 :  जहांगीराबाद नगर के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने वाणिज्य और कृषि विषय में प्रवेश न मिलने को लेकर कॉलेज गेट पर प्रदर्शन किया, छात्रों ने विद्यालय प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जल्द प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि उन्होंने पहले भी इस संबंध में शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला, छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे बुलंदशहर जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

प्रदर्शन में प्रिंस, लक्ष्य, संतोष, लव, शिवा, मुस्कान, सुहाना, रितिका सहित कई छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर लेकर विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। कॉलेज के प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल ने छात्रों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कॉमर्स और कृषि विषय विद्यालय में वित्तविहीन श्रेणी (सेल्फ फाइनेंस) के अंतर्गत संचालित होते हैं।

पहले इन विषयों की फीस ली जाती थी, लेकिन छात्रों की शिकायत के बाद फीस नहीं ली जा रही है, जिससे बिना संसाधनों के संचालन में कठिनाई आ रही है। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि इच्छुक छात्रों से कहा गया था कि वे प्रवेश के लिए अपना नाम दर्ज कराएं, ताकि अभिभावकों से बातचीत कर आगे की प्रक्रिया तय की जा सके, हालांकि अभी तक किसी छात्र ने औपचारिक रूप से प्रवेश के लिए नाम दर्ज नहीं कराया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment