सुनील पाठक , गोरखपुर
रुधौली, बस्ती : 5 / अगस्त / 2026 : विधानसभा क्षेत्र 309 रुधौली के अंतर्गत मुगरहा चौराहे पर राहुल यादव के प्रतिष्ठान लाइफ पैथोलॉजी सेंटर का शुभारंभ समाजसेवी मनोज चौधरी द्वारा फीता काटकर विधिवत किया गया। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों ने नए संस्थान के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस अवसर पर समाजसेवी ने संस्थान के संचालक राहुल यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच सुविधाओं की उपलब्धता समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लाइफ पैथोलॉजी सेंटर आमजन को बेहतर, सुलभ एवं विश्वसनीय जांच सेवाएं उपलब्ध कराएगा, जिससे लोगों को दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने संस्थान की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने संस्थान के सफल संचालन की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












