गाजियाबाद : 8 / अगस्त / 2026 : कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है। शनिवार को पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने लोनी बॉर्डर क्षेत्र स्थित विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसीपी अंकुर विहार और थाना प्रभारी लोनी बॉर्डर पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। डीसीपी ग्रामीण ने शिविरों में श्रद्धालुओं के ठहरने, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने शिविर आयोजकों से बातचीत कर साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
डीसीपी ग्रामीण ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और सुगम आवागमन को प्राथमिकता दी जाए। पुलिसकर्मी क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी बनाए रखें तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही कांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
पुलिस अधिकारियों ने शिविर संचालकों से प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने की अपील की। कांवड़ मार्गों और शिविरों के आसपास पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस बल को लगातार सतर्क रहने तथा यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









