Home » बुलंदशहर » मिशन शक्ति केंद्र की काउंसलिंग से दंपति में हुआ समझौता, साथ रहने पर बनी सहमति

मिशन शक्ति केंद्र की काउंसलिंग से दंपति में हुआ समझौता, साथ रहने पर बनी सहमति

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला : 2 / अक्टूबर / 2026 :   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर के निर्देशन में वैवाहिक विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए मिशन शक्ति केंद्र द्वारा लगातार काउंसलिंग की जा रही है। इसी क्रम में 2 अक्टूबर को थाना चोला मिशन शक्ति केंद्र पर पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद से संबंधित मामले में दोनों पक्ष उपस्थित हुए।

मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों की समस्याओं को सुना और काउंसलिंग के माध्यम से आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया। काउंसलिंग के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया और साथ रहने के लिए राजी हो गए।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को विश्वास दिलाया कि वे बीती बातों को पीछे छोड़कर नवजीवन की नई शुरुआत करेंगे और हंसी-खुशी अपना वैवाहिक जीवन बिताएंगे। मिशन शक्ति टीम प्रभारी ने दंपति को नवजीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम और विश्वास के साथ रहने तथा पुरानी बातों को लेकर विवाद न करने की समझाइश दी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment