Home » बुलंदशहर » कांवड़ यात्रा को लेकर बुगरासी चौकी पर बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने दिए दिशा-निर्देश

कांवड़ यात्रा को लेकर बुगरासी चौकी पर बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने दिए दिशा-निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुगरासी : 28 / जुलाई / 2026 :  बुगरासी में मंगलवार को कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से बुगरासी चौकी प्रभारी नीतू मलिक ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

चौकी प्रभारी नीतू मलिक ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाएगी। निर्धारित ऊंचाई से अधिक ऊंचे डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। कांवड़ शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि वहां होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस की तैनाती रहेगी और पुलिस लगातार गश्त करेगी। यदि कोई शरारती या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, पुलिस टीम शीघ्र मौके पर पहुंचेगी। शिविर संचालकों को खाने-पीने की वस्तुओं को ढककर रखने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए, ताकि भोजन खराब न हो और कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

चौकी प्रभारी ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। आगामी 12 अगस्त को शिवरात्रि के पर्व को देखते हुए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जाएगा और दिन-रात पुलिस गश्त जारी रहेगी।

बैठक में क्षेत्र के कई दर्जन संभ्रांत लोगों ने हिस्सा लिया और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This