Home » उत्तर प्रदेश » चौरी-चौरा में टप्पू भैया की विशाल चौपाल, 2027 चुनाव को लेकर स्थानीय नेतृत्व और विकास का दिया संदेश

चौरी-चौरा में टप्पू भैया की विशाल चौपाल, 2027 चुनाव को लेकर स्थानीय नेतृत्व और विकास का दिया संदेश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

चौरी-चौरा : 28 / जुलाई / 2026 :  326 विधानसभा चौरी-चौरा के सरदार नगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा गगड़ा एवं बंसहिया में जन-जन के लोकप्रिय नेता, माँ तरकुलहा देवी के अनन्य भक्त तथा अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की गौरवशाली विरासत के वाहक अजय कुमार सिंह “टप्पू भैया” के नेतृत्व में विशाल चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंडित राजकुमार व्यास ने किया।

चौपाल को संबोधित करते हुए टप्पू भैया ने कहा कि यह अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की पावन धरती है। उनके आदर्शों तथा अपने बड़े भाई स्वर्गीय विनय कुमार सिंह “बिन्नू भैया” के अधूरे सपनों को साकार करने के उद्देश्य से उन्होंने चौरी-चौरा विधानसभा से चुनाव लड़ने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा के गांव-गांव में भ्रमण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वर्षों तक विधायक रहने के बावजूद क्षेत्र अपेक्षित विकास से वंचित रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में चौरी-चौरा आज भी पिछड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि क्षेत्र की जनता बार-बार बाहरी नेताओं पर भरोसा करती रही, लेकिन उन नेताओं ने चौरी-चौरा के विकास के बजाय केवल अपना राजनीतिक और आर्थिक विकास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्षों में जनता के विश्वास का लाभ उठाकर नेताओं ने अपनी संपत्ति बढ़ाई, जबकि क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से दूर होता चला गया।

टप्पू भैया ने कहा, “यही मेरी जन्मभूमि, मातृभूमि और कर्मभूमि है। वर्ष 2017 से लगातार मैं क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनकर सेवा कर रहा हूँ। वर्ष 2022 के चुनाव में कुछ स्वार्थी तत्वों ने जाति, धर्म और दल के नाम पर समाज को बाँटने का कार्य किया, जिसके कारण परिवर्तन का अवसर हाथ से निकल गया। यदि समाज एकजुट होता, तो परिणाम अलग होता।”
उन्होंने कहा कि आज भी कुछ बड़े राजनीतिक दल जनता को जाति, धर्म और पार्टी के नाम पर विभाजित कर रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों ने टप्पू भैया के विचारों का समर्थन करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने तथा चौरी-चौरा में विकास और जनसेवा की नई शुरुआत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान जन्मेजय सिंह, डॉ. जय सिंह, डॉ. अशोक सिंह, कैलाश सिंह, रामरतन सिंह, रामनरेश मौर्य, चिंतामणि यादव, शंभूनाथ विश्वकर्मा, रामगोपाल, प्रहलाद सिंह, दीप नारायण सिंह, अरविंद वर्मा, ऋषिकेश गौड़, हरिद्वार यादव, बलराम विश्वकर्मा, आयुष विश्वकर्मा, योगेश्वर मौर्य, कुलदीप गौड़, हीरालाल, अनिल भारती, रामाश्रय गुप्ता, संतोष सिंह, मनोज सिंह, नींबू लाल गौड़, मनीष प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment