सुनील पाठक , गोरखपुर
बस्ती : 28 / जुलाई / 2026 : राम सहाय सिंह आई टी आई महरीपुर बस्ती निज गांवों में दर्जनों पौधे लगाकर बच्चों व अभिभावकों ने उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया। प्रकृति की ओर चलो कार्यक्रम में दर्जनों छात्रों ने गांवों में पौधे लगाए। जिला के विभिन्न गांवों में नौ हजार पौधे लगाए गए।

इस साल के अंत तक 1 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। छात्रों ने पौधे लगा लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। युगशाक्ति सामाजिक सेवा संस्थान के जिला समन्वयक सुशील पांडेय राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन के तहत वृक्षारोपण कराया गया।
Spoc महावीर सिंह कौशल विकास सेन्टर के बच्चे और अंकिता शर्मा और रितिका दुवे ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर जिंदगी देने के लिए धरती को हरा भरा बनाना होगा। हरियाली में ही हमारा जीवन सुरक्षित है। पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












