Home » बुलंदशहर » ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में श्रद्धा से मनाया गया रक्षाबंधन, रक्षा सूत्र के साथ दिया आध्यात्मिकता का संदेश

ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में श्रद्धा से मनाया गया रक्षाबंधन, रक्षा सूत्र के साथ दिया आध्यात्मिकता का संदेश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  : 3 / अगस्त / 2026 :  जहांगीराबाद  नगर के गायत्री नगर स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में सोमवार को रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर रक्षा सूत्र बंधवाया और आध्यात्मिक संदेश ग्रहण किया।

कार्यक्रम में दिल्ली के ईस्ट पटेल नगर सेवा केंद्र से पहुंचीं राजयोगिनी बी.के. राजेश्वरी बहन ने उपस्थित भाई-बहनों को रक्षा सूत्र बांधते हुए उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि आत्मिक सुरक्षा, पवित्रता, विश्वास और श्रेष्ठ संस्कारों को आत्मसात करने का भी अवसर है। उन्होंने जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने और समाज में प्रेम व सद्भाव बढ़ाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जहांगीराबाद सेवा केंद्र की प्रभारी बी.के. मंजू बहन, बुलंदशहर से बी.के. सविता बहन, दिल्ली से बी.के. रमेश भाई, बी.के. दलपत भाई, बी.के. नेहा बहन, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीलम वार्ष्णेय सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। टीचर कॉलोनी और आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में करीब 150 श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। अंत में सभी ने एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment