Home » बुलंदशहर » विद्युत चोरी की जांच करने पहुंचे कर्मियों से मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद

विद्युत चोरी की जांच करने पहुंचे कर्मियों से मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 12 / अगस्त / 2026 :  विद्युत चोरी की सूचना पर चेकिंग करने पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव अबदानगर की बताई जा रही है। मारपीट में विद्युतकर्मी जावेद और उसका साथी गौतम घायल हो गए।

 

बताया गया कि विद्युत विभाग की टीम गांव में विद्युत चोरी की शिकायत पर जांच करने पहुंची थी। आरोप है कि मौके पर कटिया डालकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने विद्युतकर्मियों के साथ कहासुनी करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मारपीट में घायल विद्युतकर्मी जावेद ने खुर्जा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो और अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment