बुलंदशहर : 13 / अगस्त / 2026 : सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में बाइक आपस में टच होने को लेकर हुए मामूली विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब एक युवक के साथ बीच सड़क पर मारपीट कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दबंग युवक को सड़क पर गिराकर उसकी पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की बाइक आपस में मामूली रूप से टकरा गई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे युवक को सड़क पर गिरा दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर युवक की पिटाई की गई, वह सिकंदराबाद कोतवाली की खुर्जा गेट चौकी के ठीक सामने बताया जा रहा है।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और सार्वजनिक स्थान पर हुई मारपीट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










