Home » बुलंदशहर » एकेपी डिग्री कॉलेज में निकली भव्य तिरंगा जागरूकता रैली

एकेपी डिग्री कॉलेज में निकली भव्य तिरंगा जागरूकता रैली

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 13 / अगस्त / 2026 :   हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत गुरुवार को एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा भव्य तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपल विज ने हरी झंडी दिखाकर किया।

प्रो. रेखा चौधरी और कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मनु आर्या के निर्देशन में निकली रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर जेवर रोड, वाल्मीकि चौक, पद्मश्री गेट और सरदार भगत सिंह की प्रतिमा तक पहुंची। यहां स्वयंसेविकाओं ने सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रैली डोरी मोहल्ला होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर पहुंची।

हाथों में तिरंगा लेकर चल रहीं स्वयंसेविकाओं ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। रैली के दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के महत्व का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डिंपल विज ने कहा कि तिरंगा देश के राष्ट्रीय स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा जैसे अभियान युवाओं को अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तिरंगे का सम्मान केवल स्वतंत्रता दिवस तक सीमित न रहकर राष्ट्र की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव की रक्षा में भी दिखाई देना चाहिए।

एनएसएस प्रभारी प्रो. रेखा चौधरी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। युवा पीढ़ी को उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। वहीं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मनु आर्या ने कहा कि तिरंगा देश की वीरता और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक है। ऐसी रैलियां समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने के साथ युवाओं को अपने नैतिक और राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति प्रेरित करती हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment