Home » बुलंदशहर » तिरंगा यात्रा से पहले गुब्बारे फुलाते समय फटा गैस सिलेंडर, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

तिरंगा यात्रा से पहले गुब्बारे फुलाते समय फटा गैस सिलेंडर, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 13 / अगस्त / 2026 :  स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों के बीच गुरुवार को काला आम चौराहे पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब गुब्बारे फुलाते समय अचानक गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में गुब्बारे फुलाने का काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार काला आम चौराहे पर तिरंगा यात्रा के लिए गुब्बारे फुलाए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में तेज धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे में नगर के साठा निवासी राकेश और राजेश गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने राजेश की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया, जबकि दूसरे घायल का भी उपचार किया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। अचानक हुए इस हादसे के बाद तिरंगा यात्रा की तैयारियों में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment