Home » बुलंदशहर » संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस ने 2027 की तैयारी का बजाया बिगुल, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर मंथन

संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस ने 2027 की तैयारी का बजाया बिगुल, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर मंथन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 13 / अगस्त / 2026 :   कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत आज बुलंदशहर में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर बड़ा मंथन हुआ। AICC के पर्यवेक्षक एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. विश्वरंजन मोहंती, राष्ट्रीय सचिव आदरणीय  विदित चौधरी जी और PCC पर्यवेक्षक सलमान सईद व कुंवर निषाद ने आज जिला कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर की समीक्षा बैठक ली।

बैठक के बाद पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस 2027 के चुनाव की तैयारी में जुट गई है। संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, PCC सदस्य उ.प्र. कांग्रेस कमेटी ऋषि गौतम (जाटव) और वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुशनसीब चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। खुशनसीब चौधरी ने कहा कि बुलंदशहर की जनता कांग्रेस की नीतियों के साथ है और संगठन सृजन अभियान से पार्टी में नई ऊर्जा आएगी।

कार्यक्रम में जिले भर से जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा पहुंचाने और जनसमस्याओं को उठाने का आह्वान किया।

पत्रकार वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी। संगठन को मजबूत करके ही भाजपा को सत्ता से हटाया जा सकता है।

बैठक के बाद सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन विस्तार पर चर्चा की और आगे की रणनीति तैयार की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment