बुलंदशहर : 2 / अक्टूबर / 2026 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रेमसुख दरिया, क्षेत्राधिकारी अपराध शशांक श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी यातायात अनिल कुमार शाही सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया गया। वहीं, चतुर्थ श्रेणी के सफाई कर्मचारियों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










