Home » बुलंदशहर » ककोड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान युवक को अवैध तमंचे के साथ पकड़ा

ककोड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान युवक को अवैध तमंचे के साथ पकड़ा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 26 / जुलाई / 2026 :  ककोड़ थाना पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है।

थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक इकराम अली, हेड कांस्टेबल चंद्रवीर सिंह और कांस्टेबल तेज प्रताप सिंह सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दस्तूरा मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपना नाम विपिन पुत्र जितेंद्र निवासी ग्राम आजमपुर हुसैनपुर बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment