Home » उत्तर प्रदेश » दादरी रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जीआरपी जांच में जुटी

दादरी रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जीआरपी जांच में जुटी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दादरी : 3 / अगस्त / 2026 :  गौतमबुद्धनगर के दादरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी दादरी के अनुसार स्टेशन मास्टर कार्यालय से सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

रेलवे के अप लाइन ट्रैक पर किलोमीटर संख्या 1397/32 के पास करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव की हालत गंभीर थी। पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाकर सुरक्षित किया और उसकी तलाशी ली, लेकिन कोई पहचान पत्र या अन्य पहचान संबंधी वस्तु नहीं मिली।

जीआरपी ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला गौतमबुद्धनगर की मोर्चरी भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment