सुनील पाठक , गोरखपुर
गोरखपुर : 5 / अगस्त / 2026 : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, गोरखपुर द्वारा मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) गोरखपुर को शिक्षकों के हित से जुड़ा एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई कि किसी भी शिक्षक अथवा कर्मचारी की एक दिवस की अनुपस्थिति पर बिना स्पष्टीकरण एवं सुनवाई का अवसर दिए सीधे वेतन कटौती न की जाए। यदि संबंधित कर्मचारी के अवकाश खाते में आकस्मिक अवकाश (सीएल) अथवा अन्य स्वीकृत अवकाश उपलब्ध हों, तो पहले उनका समायोजन किया जाए तथा वेतन कटौती को अंतिम विकल्प के रूप में अपनाया जाए।

महासंघ ने कहा कि यह मांग विभाग द्वारा पूर्व में जारी शासनादेशों एवं महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के निर्देशों के अनुरूप है। साथ ही मानव सम्पदा पोर्टल पर लंबित एक-दिवसीय वेतन कटौती से संबंधित प्रकरणों का भी नियमानुसार शीघ्र निस्तारण किए जाने का अनुरोध किया गया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, गोरखपुर ने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षक हित को ध्यान में रखते हुए विभाग इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












