Home » बुलंदशहर » कनौना चौराहे पर अतिक्रमण से राहगीर परेशान, अधूरा पुल बना लोगों की मुसीबत

कनौना चौराहे पर अतिक्रमण से राहगीर परेशान, अधूरा पुल बना लोगों की मुसीबत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुगरासी : 5 / अगस्त / 2026 :  खानपुर-अमरगढ़ मार्ग स्थित कनौना चौराहे पर अतिक्रमण के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के गांव चठेरा निवासी सूर्य प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी बुलंदशहर को शिकायत देकर बताया कि चौराहे के चारों ओर गोबर, मकई की फसल का अवशेष (फड़) और अन्य सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे वाहनों और राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार तहसील दिवस में भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पहले भी यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट चुकी है, जिससे बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा था। राजस्व विभाग ने सड़क को पीडब्ल्यूडी की बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया, जबकि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई है।

वहीं, रहमतपुर-ओंगना, ढलना और रघुनाथपुर मार्ग पर राजबाहे पर बन रहा पुल पिछले करीब 19 महीनों से अधूरा पड़ा है। पुल निर्माण कार्य बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में भी तीन बार तहसील दिवस में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल्द अतिक्रमण हटवाने और अधूरे पुल का निर्माण पूरा कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment