Home » बुलंदशहर » बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, हरी एनक्लेव कॉलोनी में घुटनों तक जलभराव से लोग परेशान

बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, हरी एनक्लेव कॉलोनी में घुटनों तक जलभराव से लोग परेशान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 6 / अगस्त / 2026 :  बुलंदशहर शहर की हरी एनक्लेव कॉलोनी में हुई बारिश के बाद हालात बद से बदतर हो गए हैं। कॉलोनी की सड़कों और घरों के सामने घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। जगह-जगह कीचड़ और गंदगी फैलने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कॉलोनी निवासी एवं सेवानिवृत्त कानूनगो नारायण सिंह सोलंकी ने बताया कि जलभराव और खराब जल निकासी की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के लोग क्षेत्रीय विधायक, सांसद, जिलाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दे चुके हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस) पर भी कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश होते ही पूरी कॉलोनी जलमग्न हो जाती है। कीचड़ और गंदे पानी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment