खुर्जा : 17 / नवंबर / 2026 : श्री गऊ रक्षिणी सभा (रजि.), खुर्जा के तत्वावधान में गोपाष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैशाली कॉलोनी स्थित कांटे वालों की गली में सरिता गुप्ता एवं डीसी गुप्ता ने गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजन के दौरान उन्होंने गौ माता को कंबल ओढ़ाया तथा गुड़ की भेली सहित अन्य सामग्री अर्पित की। इसके साथ ही गोपालकों को दान देकर उनका सम्मान किया और श्री गऊ रक्षिणी सभा की समिति को भी दान-दक्षिणा भेंट की। पूरे श्रद्धाभाव के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में गौ सेवा एवं संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर डीसी गुप्ता कांटे वाले, जिला अध्यक्ष समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने गोपाष्टमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण एवं गौ माता की विशेष पूजा-अर्चना और सेवा करने की परंपरा है। गौ सेवा के साथ-साथ गोपालकों का सम्मान करना भी अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।

उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा एवं संरक्षण भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार गौ सेवा में योगदान देना चाहिए। गौ माता की सेवा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व भी है।
कार्यक्रम में श्री गऊ रक्षिणी सभा के सदस्यगण तथा शहर एवं वैशाली कॉलोनी के अनेक गणमान्य एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










