खुर्जा : 17 / नवंबर / 2026 : आज एकेएपी डिग्री कॉलेज खुर्जा में कुकरी एवं बेकरी प्रशिक्षण कोर्स तथा ऑटोमेटिक उषा सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, खुर्जा नगर के एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह, राजकीय फल संरक्षण केंद्र बुलंदशहर से प्रवीण जी, ऊषा सिलाई मशीन कंपनी से विकास भारद्वाज तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपल विज ने विद्या की देवी सरस्वती के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वेद मंत्रों की पावन ध्वनि के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम संयोजिका नीलू सिंह ने बताया कि छात्राओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के लिए आज से “कुकरी एवं बेकरी तथा उषा सिलाई मशीन” कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने महाविद्यालय की गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा महाविद्यालय के कार्यों की प्रशंसा की। बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा आपने जीवन को सफल बनाने का मंत्र एक लक्ष्य होकर सघन पुरुषार्थ करना बताया।

विशिष्ट अतिथि एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कौशल युक्त होना समय की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखकर माननीय प्रधानमंत्री जी ने कौशल विकास को नई शिक्षा नीति में विशेष महत्व दिया है।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डिंपल विज ने समागत सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा बताया कि महाविद्यालय छात्राओं के सर्वविधि विकास के लिए सर्वदा तत्पर रहता है। इसी क्रम में छात्राओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए कुकरी एवं बेकरी प्रशिक्षण कोर्स तथा उषा सिलाई मशीन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिका तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










