Home » बुलंदशहर » पूर्व सैनिकों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी नहीं होने पर धरने की चेतावनी

पूर्व सैनिकों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी नहीं होने पर धरने की चेतावनी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 17 / नवंबर / 2026 :    जनहित की समस्याओं के संदर्भ में इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के जिला उपाध्यक्ष वेटरन राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला मीडिया प्रभारी पवन फौजी की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद खुर्जा के अधिशासी अधिकारी अनवर हुसैन को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में उपस्थित भारतीय किसान यूनियन देहात के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने नगर पालिका की लापरवाही, हीला-हवाली और सुस्त रवैया को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जवान और किसान देश के मजबूत और महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

ज्ञापन में उपस्थित आईवीओ के जिला मीडिया प्रभारी पवन फौजी ने गंदा जल भराव एवं ज्ञापन में लिखित समस्याओं को दोहराते हुए कहा कि आईवीओ पूर्व सैनिक संगठन समाज हित में पूर्ण समर्पित, अनुशासित और जिम्मेदार संगठन है। संगठन का उद्देश्य किसी राजनीतिक पार्टी या किसी नेता का विरोध करना नहीं है, लेकिन सवाल मौजूदा सत्ता, जनप्रतिनिधि और व्यवस्था से ही पूछे जाएंगे और जनहित में जवाबदेही तय की जाएगी।

इस मौके पर ज्ञापन में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष वेटरन राजेंद्र सिंह ने नगर पालिका की कार्यशैली पर दो टूक कहा कि जनता गंदगी और व्यवस्था की लापरवाही से सिर्फ मरने के लिए नहीं है, बल्कि समाज में मूलभूत सुविधा पाने के लिए सरकार को भारी भरकम टैक्स दे रही है। उन्होंने कहा कि जनहित की समस्याओं का एक सप्ताह में उचित निवारण नहीं किया गया तो विवश होकर 25 नवंबर 2026 को इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन अपने समाजसेवी सहयोगियों के साथ बड़ी सभा (पंचायत) करेगा और सकारात्मक परिणाम नहीं मिलने की स्थिति में पंचायत को अनिश्चितकालीन धरना में तब्दील किया जाएगा। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना का जिम्मेदार संबंधित विभाग और अधिकारी होंगे।

इस अवसर पर भारी संख्या में पूर्व सैनिक, महिला शक्ति, आमजन एवं भारतीय किसान यूनियन देहात के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, नगर अध्यक्ष अशोक अत्री, सलीम भाई, कैप्टन देवदत्त शर्मा, सूबेदार अजीत सिंह, नायब सूबेदार सतीश चंद्र, देवपाल, सुरेश चंद, अमित चौहान आदि उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment