Home » बुलंदशहर » ओवरस्पीडिंग वाहनों की जांच के साथ स्कूली वाहनों के सुरक्षा मानकों की पड़ताल, 10 पर कार्रवाई

ओवरस्पीडिंग वाहनों की जांच के साथ स्कूली वाहनों के सुरक्षा मानकों की पड़ताल, 10 पर कार्रवाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 17 / नवंबर / 2026 :   शासन के निर्देश पर 6 से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 मनाया जा रहा है। इसके तहत 17 नवंबर को ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों की जांच की गई। साथ ही स्कूली वाहनों की फिटनेस और निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन की विशेष जांच की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 10 स्कूली वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नीतू शर्मा ने स्कूली वाहन संचालकों एवं स्वामियों को वाहनों की वैध फिटनेस, आवश्यक सुरक्षा उपकरणों और अन्य निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

परिवहन विभाग ने आमजन से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment